यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली- मीरगंज:चिकित्सा अधीक्षक ने चलाया टी बी जागरूकता अभियान।

चिकित्सा अधीक्षक ने चलाया टी बी जागरूकता अभियान

आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल द्वारा उप जिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता को 100 दिवसीय टी बी स्क्रीनिंग सघन अभियान के बारे में बताया एवं तहसील सभागार में उपस्थित समस्त ग्राम प्रधान और सचिव को अभियान के बारे में जागरूक किया । उसके पश्चात कार्यालय खंड विकास अधिकारी मीरगंज में जाकर खंड विकास अधिकारी को को भी 100 दिवसीय टीवी स्क्रीनिंग अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी । स्टाफ ने अभियान से संबंधित पंपलेट और पोस्टर दिए । जागरूकता अभियान में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल के साथ-साथ एस टी एस आतिफ मसूद एस टी एल एस अरुण कुमार एवं सी एच सी का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ