यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

Bareilly News- मीरगंज सीएचसी पर CHO एवं ए एन एम को दिया गया मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण

*सी एच सी पर सी एच ओ एवं ए एन एम को दिया गया मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण , नगरिया सादात में निश्चय वाहन की टीम द्वारा की गई टी बी स्क्रीनिंग़*

मीरगंज - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला चिकित्सालय बरेली की टीम द्वारा समस्त सी एच ओ एवं एएनएम को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण में जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ से श्री मनमोहन द्वारा मानसिक रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया । प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार पाल ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक पुनीत सक्सेना,  सी के डी संस्था से पूजा सिंह आदि उपस्थित रहे । 
इसके साथ ही ग्राम नगरिया सादात में 100 दिवसीय टीवी अभियान के अंतर्गत निश्चय वाहन की टीम ने शिविर लगाकर समस्त ग्राम वासियों की टीवी स्क्रीनिंग की । जनपद से मोबाइल मेडिकल यूनिट का निश्चयवाहन ग्राम नगरिया सादात में पहुंचा निश्चय वहां में उपस्थित तीन द्वारा टीवी के लक्षण पूछ कर ग्राम वासियों की स्क्रीन की गई । शिविर में ग्राम प्रधान के साथ-साथ सी एच ओ , एएनएम , आशा संगिनी एवं आशाओं का पूर्ण सहयोग रहा । शिविर का प्रबंध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के एस टी एस श्री आतिफ मसूद एवं एस टी एल एस श्री अरुण कुमार द्वारा किया गया । ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक पुनीत सक्सेना ने शिविर में पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण किया एवं ग्राम वासियों से अपील की कि टीवी के लक्षण पाए जाने पर तत्काल बलगम की जांच कराई जाए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ