कल दिनांक 24 जनवरी दिन शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की ओरल हेल्थ से संबंधित स्क्रीनिंग की जाएगी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त ब्लॉक में विद्यालयों , इंटर कालेजों एवं भीड़ वाले स्थान पर जनमानस को शिविर लगाकर ओरल हेल्थ से संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी । चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार पाल ने बताया कि 24 जनवरी को राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज , 31 जनवरी को ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज मीरगंज , 6 फरवरी को मदरसा शीशमखेड़ा , 13 फरवरी को राजकीय हाई स्कूल बल्लिया मीरगंज , 20 फरवरी को संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज मीरगंज , 27 फरवरी को स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज परोरा , 4 मार्च को आरएमएस एकेडमी परोरा , 11 मार्च को कस्तूरबा विद्यालय सिधौली , 18 मार्च को ब्लॉक संसाधन केंद्र चुरई एवं 25 मार्च को नेतराम इंटर कॉलेज आनंदपुर में ओरल हेल्थ शिविर आयोजित किए जाएंगे । चिकित्सा अधीक्षक ने अपील की है कि ओरल हेल्थ सेवा में अधिक से अधिक लोग आकर शिविर का लाभ उठाएं ।
0 टिप्पणियाँ