सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर आशाओं को एच बी वाई सी प्रशिक्षण दिया जा रहा है , शुक्रवार को एच बी वाई सी प्रशिक्षण का पांचवा बैच पूर्ण हुआ ।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल ने बताया कि इससे पूर्व आशाओं को एच बी एन सी का प्रशिक्षण दिया गया था , जिसमें आशाएं 0 से 42 दिन तक के बच्चों की ग्रह भ्रमण कर जांचे करती थी । एच बी वाई सी प्रशिक्षण के उपरांत आशाओं द्वारा 3 माह से 15 माह तक के बच्चों की ग्रह आधारित स्वाश्थ देखभाल जाएंगी जिससे कि शिशु मृत्यु दर को रोका जा सके । आशाओं को प्रशिक्षण चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल , बीसीपीएम प्रेमपाल गौतम एवं एनजीओ प्रशिक्षक मोहम्मद शरीफ अली एवं श्रीमती ममता द्वारा दिया जा रहा है । बीसीपीएम श्री प्रेमपाल गौतम ने बताया कि कुल 6 बैच में प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाएगा जिसमें से 5 बैच पूर्ण हो चुके हैं एवं अगला बैच सोमवार से प्रारंभ होगा । ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक पुनीत सक्सेना द्वारा प्रशिक्षण में पूर्ण सहयोग किया जा रहा है ।
0 टिप्पणियाँ