यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

Bareilly news- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर चलाया गया स्वच्छता अभियान।

*सी एच सी पर चला स्वच्छता अभियान , हुआ चिकित्सा शिविर का भी किया आयोजन*

25 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर भारत रत्न माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन मनाया गया । माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल ने समस्त स्टाफ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के प्रांगण में साफ सफाई की । स्वच्छता अभियान के पश्चात चिकित्सा अधीक्षक ने भारत रत्न माननीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण किया । 
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ मीरगंज के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर भी पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें शिविर में आने वाले सभी मरीजों की आवश्यक जांच करने के पश्चात उपचार प्रदान किया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर आज के इस कार्यक्रम में डॉ रोहन दिवाकर , विनयपाल सिंह  , हेमलता , संदीप कटियार , अजय कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ