नकल तहरीर......... सेवा मे, श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय, थाना मीरगंज वरेली महोदय, निवेदन है। कि मुझ उ0नि0 कि ड्यूटी दिनाँक 6.12.24 को व हमराही HC667 सूरजपाल सिंह व आ0 10 अरविन्द कुमार यादव थाना मोबाईल ।। नं0UP25AG0557 पर देखरेख शान्ति व्यवस्था व रोकथाम जुर्म जरायम क्षेत्र में थी। जब हम लोग समय करीब 5 बजे द्वारा दूरभाष सुचना मिली की ग्राम गुला में किसी के यहाँ पर चोरी हो गयी है। इसी सूचना पर हम लोग रवाना होकर सिधोली चौराहा पहुंचे तो पंजाब नेशनल बैंक के सामने जैसे ही पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे ट्रक नं0 अज्ञात ने हमारी गाड़ी जोरदार तेजी व लापरवाही से मार दी जिससे कि हमारी जीप पलटकर खाई में गिर गयी। जिस कारण मुझे व हमराही कर्मचारी गणो को काफी चोटे आयी। और गाड़ी भी क्षति ग्रस्त हो गयी। हम तीनो लोगो को उ0नि0 जयप्रकाश सिंह लेकर CSC मीरगंज में मैडिकल करबाया। रिपोर्ट लिखकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। मामले में थाना मीरगंज पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ