थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा 91 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी बरेली द्वारा थाना पुलिस टीम के साथ दिनांक 09.12.2024 को मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान एएनए कट के पास मैन रोड से करीब 100 मीटर से अभियुक्तगण 1. प्रमोद कुमार पुत्र नरेशपाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली 2. बिलाल पुत्र स्व० मुजफ्फर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सनउआ थाना सी०बी०गंज जिला बरेली 3. फिरासत पुत्र नन्हे उम्र 28 वर्ष निवासी जगतपुर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी जनपद बरेली 4. इमरानउल्ला खान पुत्र अनवरउल्ला खान उम्र 26 वर्ष निवासी जगतपुर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी जनपद बरेली से 91 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख 92 हजार रुपये है के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना फतेहगंज पश्चिमी पर मु0अ0सं0 454/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. प्रमोद कुमार पुत्र नरेशपाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली
2. बिलाल पुत्र स्व० मुजफ्फर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सनउआ थाना सी०बी०गंज जिला बरेली
3. फिरासत पुत्र नन्हे उम्र 28 वर्ष निवासी जगतपुर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी जनपद बरेली
4. इमरानउल्ला खान पुत्र अनवरउल्ला खान उम्र 26 वर्ष निवासी जगतपुर एजाजनगर गोटिया थाना बारादरी जनपद बरेली
वांछित अभियुक्तः- इमरान पुत्र अनवार निवासी ग्राम कुमहरा थाना इज्जतनगर जिला बरेली।
बरामदगीः- अभियुक्तगण के कब्जे से 91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होना, अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत - 10 लाख 92 हजार रुपये।
पूछताछः- अभियुक्तगण से पूछताछ में यह जानकारी हुई कि अभियुक्तगण अवैध स्मैक इमरान पुत्र अनवार निवासी ग्राम कुमहरा थाना इज्जतनगर जिला बरेली से खरीदकर लाते है तथा फुटकर में ग्राहको को बेचते है और अवैध धन अर्जित कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार चतुर्वेदी थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली।
2.उ0नि0 श्री बलवीर सिंह थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली।
3.हे0का0 1004 देवेन्द्र कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली।
4. का0 2762 दीपक कुमार थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली।
5. का0 3867 विनय पंवार थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली।
0 टिप्पणियाँ