मीरगंज - 8 दिसंबर से प्रारंभ हुए पल्स पोलियो अभियान आज सोमवार को समाप्त हो गया । चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल ने बताया कि अभियान 8 दिसंबर से बूथ लगाकर प्रारंभ किया गया था , सोमवार से हाउस टू हाउस एक्टिविटी में घर घर जाकर टीमों ने शुन्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई । उसके साथ ही सोमवार को 57 बी टीम लगाकर छूटे हुए 596 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा से आच्छादित किया गया । अभियान में चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार पाल के साथ साथ बी पी एम , बी सी पी एम, आई ओ द्वारा अभियान का पर्यवेक्षण भी किया गया ।
इसके साथ ही चिकित्सा अधीक्षक ने जानकारी दी कि ब्लॉक मीरगंज में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का कुल लक्ष्य 34057 था लक्ष्य के सापेक्ष 31750 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर 93.22 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई ।
0 टिप्पणियाँ