आज दिनाँक 07-11-2024 दिन बृहस्पतिवार को धामपुर बायो आर्गेनिक्स लि० मीरगंज (बरेली) के गन्ना विभाग में इन्डेन्ट पूजन कर इन्डेन्ट प्रेषित किया गया। महाप्रबन्धक (गन्ना) ओ.पी. वर्मा द्वारा बताया गया कि इन्डेन्ट पूजा कर 9, 10 व 11 नवम्बर 2024 के लिए लगभग 83,000 कुन्तल का प्रथम इन्डेन्ट जारी किया गया है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि चीनी मिल का शुभ मुहुर्त, डोंगा पूजन व संचालन दिनाँक 11 नवम्बर 2024 को होना तय हुआ है जिसके क्रम में 9 नवम्बर 2024 को वाह्य क्रयकेन्द्रों पर तौल कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी कृषकों को पेराई सत्र 2024-25 के लिए शुभकामनायें दीं एवं सीजन में कृषकों से सहयोग की कामना की।
इस अवसर पर अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष तथा गन्ना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ