यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

Bareilly news- पल्स पोलियो अभियान की टीटीएफ बैठक संपन्न , माइक्रोप्लान के अनुसार आयोजित किया जाए अभियान,एसडीएम मीरगंज।

मीरगंज-8 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु तहसील सभागार मीरगंज में तहसील स्तरीय टीटीएफ बैठक का आयोजन किया गया । टीटीएफ की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी महोदया तृप्ति गुप्ता द्वारा की गई । बैठक में एसडीएम ने समस्त विभागों को गाइडलाइन के अनुसार गतिविधियां आयोजित करने हेतु निर्देशित किया । आई सी डी एस विभाग द्वारा बूथ पर पोषाहार वितरित कर बच्चों को बुलाया जाए । इसके साथ ही अभियान से पूर्व विद्यालयों में रैली निकलवाकर प्रचार प्रसार किया जाए जिससे कि बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को आच्छादित किया जा सके । चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार पाल ने बताया कि इस अभियान में प्रथम दिवस पर 114 बूथ , 9 ट्रांजिट टीम , 2 मोबाइल टीम लगाई जाएंगी इसके पश्चात हाउस टू हाउस में 65 टीमें घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। बैठक में मीरगंज , फतेहगंज पश्चिमी एवं शीशगढ़ के चिकित्सा अधीक्षक , खंड विकास अधिकारी , खंड शिक्षा अधिकारी, नगर पंचायत से अधिकारी /प्रतिनिधि एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आई ओ धनेश्वर गिरी , बीपीएम पुनीत सक्सेना, एन पी एस पी से वीरपाल जी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ