श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा अपराध/अपराधियों की सूचनाएं देने हेतु जारी किये गये गोपनीय व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर पर मिली सूचना के आधार पर थाना इज्जतनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.10.24 को जे0एन0 सिटी के पास से दो अभियुक्तगण 1. शादाब कुरैशी पुत्र नवी आलम कुरैशी निवासी बडी बिहार बीडीए कालोनी थाना इज्जतनगर बरेली उम्र 24 वर्ष को 364 ग्राम गांजा एवं 2. सचिन ठाकुर पुत्र जवाहर लाल निवासी वीडीए कालोनी कर्मचारीनगर थाना इज्जतनगर बरेली उम्र 20 वर्ष को 324 ग्राम गांजा मय स्कूटी UP 25 CV 2353 के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तो के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 779/24 धारा 8/15 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण पूछताछ
अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण शराब/अन्य मादक पदार्थो के नशे करने के आदी हैं, तथा अपने नशे के शौक पूरा करने के लिए गांजा, स्मैक आदि को थोक भाव में खरीदकर कर उनकी पुडिया बनाकर उन्हें हाईवे पर आ-जा रहे ट्रको डेलापीर मण्डी सब्जी/फल आदि का सामान लेकर आने जाने वाले ट्रक चालक आदि जो नशे के शौकीन है, उनको बेचते है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त
1. शादाब कुरैशी पुत्र नवी आलम कुरैशी निवासी बडी बिहार बीडीए कालोनी थाना इज्जतनगर बरेली 2. सचिन ठाकुर पुत्र जवाहर लाल निवासी वीडीए कालोनी कर्मचारीनगर थाना इज्जतनगर बरेली
बरामदगी
1. 688 ग्राम गांजा
2. एक अदद स्कूटी UP 25 CV 2353 रंग स्लेटी एक्टिवा
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री धनंन्जय कुमार पाण्डेय थाना इज्जतनगर बरेली।
2. उ0नि0 श्री शेर सिंह थापा थाना इज्जतनगर बरेली।
3. का0 45 प्रेवश कुमार थाना इज्जतनगर बरेली।
4. का0 2031 अरुण कुमार थाना इज्जतनगर बरेली।
0 टिप्पणियाँ