आज दिनांक 29-9-24 को ब्राह्मण परिवार सभा की मासिक बैठक पंडित राजपाल शर्मा के निवास मसमासी में पंडित श्री राम स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें दूर दराज एवं क्षेत्र के विप्र बन्धुओं ने सनातन धर्म पर चलने व अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने, ब्राह्मण एकता पर बल दिया तथा संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों पंडित ओम शांत शर्मा प्रधान जी बालपुर,पंडित छत्र पाल शर्मा रहपुरा गनीमत को सेक्टर प्रभारी पद से सुशोभित कर ब्राह्मण परिवार सभा के अध्यक्ष पंडित नरेंद्र शर्मा ने पटके व फूल माला पहना कर सम्मानित किया ।और मनोनयन पत्र दिए और दोनों पदाधिकारियों ने अध्यक्ष जी को आश्वस्त किया कि ब्राह्मण परिवार सभा बहेडी को निष्ठावान व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे!संस्कृत संबाद प्रतियोगिता में जनपद रामपुर में आयुष सारस्वत पंडित राजपाल शर्मा जी के सुपुत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ब्राह्मण परिवार सभा के संगठन एवं मीडिया प्रभारी पंडित प्रमोद सारस्वत ने पटका पहना कर सम्मानित किया व बधाई और शुभकामनाएं दीं बैठक समापन के बाद पंडित राजपाल शर्मा ने सभी विप्र बंधुओं को प्रसाद वितरण कर उनका आभार व्यक्त किया!इस बैठक में उपस्थित ब्राह्मण परिवार सभा के संरक्षक पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष पंडित नरेंद्र शर्मा, संगठन एवं मीडिया प्रभारी पंडित प्रमोद सारस्वत, पंडित विजय दत्त गौतम, युवा अध्यक्ष पंडित करन शर्मा, पंडित विजय कुमार शुक्ला, पंडित चेतन शर्मा, पंडित हर स्वरूप शर्मा, पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय, पंडित राजेश पाठक ,पंडित सी. एल, उपाध्याय, पंडित हरीश शर्मा पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा, पंडित नेक पाल शर्मा, पंडित अशोक शर्मा, पंडित जय प्रकाश शर्मा, पंडित जोगेंद्र शर्मा, पंडित राहुल शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा, पंडित अंकुश शर्मा, पंडित राजीव शर्मा आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे!तथा कार्यक्रम का संचालन पंडित मदन मोहन शर्मा ने किया!
0 टिप्पणियाँ