यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगज:संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों का किया गया अभिमुखीकरण।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों का किया गया अभिमुखीकरण

संसारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है अभियान के सफल संचालन हेतु आज ब्लॉक सभागार मीरगंज में ग्राम प्रधानों का अभिमुखीकरण किया गया । ग्राम प्रधानों के साथ-साथ सचिव भी उपस्थित रहे । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल ने गाइडलाइन के अनुसार गतिविधियां आयोजित करने हेतु समझाया । चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि समस्त ग्रामों में झाड़ियां की कटाई नालियों की सफाई आदि करवा ली जाए इसके साथ ही फागिंग भी करवाई जाए जिससे कि मलेरिया डेंगू जैसे महामारी से बचा जा सके । चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि हम संचारी रोगों की रोकथाम अपने आसपास सफाई करवाकर पूर्ण रूप से कर सकते हैं । ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी , ए डी ओ पंचायत मीरगंज , प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री सोनू कर्मी , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज से धनेश्वर गिरी , पुनीत सक्सेना , एवं एन पी एस पी प्रतिनिधि श्री वीरपाल उपस्थित रहे । 
इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर चल रहे स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत शिक्षकों के प्रशिक्षण का प्रथम बैच संपन्न हुआ जिसमें सभी शिक्षकों को चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए । स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के प्रशिक्षण में ब्लॉक संसाधन केंद्र मीरगंज से श्री राजेश मिश्रा बी आर सी , श्री विवेकानंद काउंसलर , श्री पुनीत सक्सेना , श्रीमती पूजा सिंह उपस्थित संसाधन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ