अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन बिहारी पुर खत्रियान पर किया गया। मुख्य अतिथि संभल से आये प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक थे। संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सूरज की तेज और सीधी किरणों को ओजोन परत ही रोकती है और ओजोन परत की रक्षा के लिए पृथ्वी पर किसी प्रकार की हम लोगों को कोई भी काम ऐसा नहीं करना चाहिए, जिससे पर्यावरण खराब होता हो। त्रिवेदी ने बताया कि " मांटिरीयल प्रोटोकोल : जलवायु क्रियाओं को आगे बढ़ाना है " वर्ष 2024 की थीम है। जबकि इस वर्ष का नारा " जीवन के लिए ओजोन " है। इसलिए अगर मानव जीवन भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है तो इंसान को कोई काम ऐसा नहीं करना चाहिए, जिससे इंसान का ही अहित होता हो।
प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि ओजोन परत की सुरक्षा के लिए एकमात्र उपाय अधिकाधिक पेड़ों को लगाना है। घने जंगल और उनमें पेड़ों की सुरक्षा ही आज एवं भविष्य के मानव को बचाने में सक्षम है।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ सभी लोगों को दिलाई। श्री पाठक ने कहा कि ओजोन परत परा बैंगनी किरणों को रोकती है, इसलिए विभिन्न जहरीली गैसों का प्रयोग घरों और कारखानों में बंद कर देना चाहिए।
ओजोन सुरक्षा की इस गोष्ठी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वचन सारस्वत, जिलाध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, महानगर महामंत्री प्रखर पाठक की विशेष उपस्थिति रही।
- विशाल शर्मा, मंडल महामंत्री
0 टिप्पणियाँ