यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

फतेहगंज पश्चिमी- सड़क पार कर रहे ग्रामीण को ट्रक ने मारी टक्कर, अधेड़ की हुई मौत।

सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण को ट्रक में मारी टक्कर, अधेड़ की हुई मौत।                    

जनपद बरेली कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे उनासी चौराहे पर सिंह ढाबा के सामने रोड पार करते समय एक अधेड़ व्यक्ति को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा। बरेली ले जाते समय अधेड़ घायल व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा घर का पोस्टमार्टम को भेजा।
जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी सूरजपाल उम्र 55 वर्ष कुछ दिनों पहले अपनी लड़की के यहां रिश्तेदारी में दावत में गया था। शनिवार को वह वापस अपने घर मनकरी लौट रहा था। फतेहगंज पश्चिमी उनासी चौराहे पर दोपहर लगभग 3 बजे रोड पार करते समय अचानक रामपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ व्यक्ति सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच वाहन चालक अपना ट्रक ट्रक लेकर भाग गया।  सिंह ढाबा के मालिक एक्स आर्मी कोआडिनेशन कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक सुनील सिंह एवं शेरे पंजाब होटल के मलिक राकेश यादव ने तुरंत थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस मंगा कर अधेड़ घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली भेज दिया। बरेली ले जाते समय रास्ते में ही अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अंधेर व्यक्ति का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों एवं ग्राम वासियों को लगी तो परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई। जिससे हाईवे पर जाम लग गया पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात शुरू कराया। मृतक सूरजपाल सागर के चार बच्चे हैं। जिसमें उसका बेटा राजेश, मोनू, तिलकचंद और एक बेटी लक्ष्मी है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं।                     

फतेहगंज पश्चिमी से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ