आज दिनांक 10 सितंबर 2024 को ब्राह्मण सभा के केंद्रीय कार्यालय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी जी ने उनके जीवन परिचय को बताते हुए विस्तार से जानकारी दी और कहा कि उनके
गृहमंत्री कार्यकाल में ही भारत रत्न का सम्मान प्रारंभ हुआ अगले वर्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती का कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के चौथे गृहमंत्री थे आजादी से पहले वे 1935 में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री बने पंडित गोविंद बल्लभ जी का का जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा जिले में हुआ था वे बरेली शहर विधानसभा से सबसे पहले विधायक बने थे उन्होंने देश के हित में बहुत अनेकों ऐतिहासिक कार्य किये जिनको हम सब आज बड़े सम्मान के साथ उनको याद करते हैं।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी जी ,प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा, पुनीत त्रिवेदी विशाल शर्मा अरुण शुक्ला बच्चन सारस्वत मुकेश पांडे मदन शर्मा मेधा बृत शास्त्री आलोक शंखधार मोहन पांडे धनेंद्र शर्मा राकेश शर्मा आदि ब्रह्म बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा जी ने किया।
0 टिप्पणियाँ