जनपद बरेली _ फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव गौतारा के प्रधान पंकज गंगवार पर थाना सीबीगंज के गांव जोगीठेर निवासी एक व्यक्ति ने धारदार हत्या से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। और दोनों घायलों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार पुराने रंजिश के चलते गांव गौतारा निवासी ग्राम प्रधान पंकज गंगवार पर गौतारा की गोटिया गांव के छोटे उर्फ शिव प्रसाद ने सीबीगंज जाते समय ऐना गांव में पंकज गंगवार पर फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पंकज गंगवार सिर फट गया। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। और उसकी जामकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान व आरोपी को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि 14 जून को बछड़ा की हत्या करने की तहरीर देकर जितेंद्र पुत्र चंद्रसेन निवासी ग्राम गौतारा की गोटिया निवासी ने बताया कि वह भैंस व गायों को गंगा पर पानी पिलाने लेकर जा रहे थे। तभी बछड़े को भला मार दिया। जिससे बछड़े की मौत हो गई। इस मामले में पंकज गंगवार सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें शिव प्रसाद गवाह था। ग्राम प्रधान पंकज गंगवार ने बताया पुरानी रंजिश में शिव प्रसाद में अचानक फरसा से हमला कर दिया। और बताया कि कुछ समय पहले बछड़ा मर गया था। कूड़ा गोबर हटवा दिया था। उसी रंजिश के चलते हमला किया है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गौतारा प्रधान पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया है। आरोपी को गांव के लोगों ने पड़कर पिटाई कर दी। प्रधान और आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहां दोनों का उपचार चल रहा है।
फतेहगंज पश्चिमी से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट।
0 टिप्पणियाँ