यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

फतेहगंज पश्चिमी-बोलोरो गाड़ी ठूसकर ले जायी जा रही छह भैंसे बरामद कर पुलिस ने दो पशु तस्करों को भेजा जेल।

बोलेरो गाड़ी ठूसकर ले जायी जा रही  छह भैंसे बरामद कर पुलिस ने दो पशु तस्करों को भेजा जेल।

फतेहगंज पश्चिमी _ पुलिस ने बोलोरो पिकअप गाड़ी से छह भैंसों को बरामद कर दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को सीज कर आरोपियों को भेजा जेल। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली कि दो व्यक्ति कस्बे के बाहर एक बोलोरो पिकअप गाडी में भैसो के हाथ पैर बांधकर क्रूरता पूर्वक ले जा रहे। यह बात सुनकर थाना प्रभारी तुरंत पुलिस फोर्स लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे, उसके बाद उन्होंने देखा कि रहपुरा अंडरपास के बराबर मे कब्रिस्तान के किनारे खडी गाडी में दो व्यक्ति भैसो के हाथ पैर बांधकर क्रूरता पूर्वक लाद रहे है। पुलिस ने तत्काल दोनों व्यक्तियों को पकड़ 
लिया और उनके कब्जे से छह भैस बरामद की। जिनके हाथ पैर बंधे थे। उसके बाद पुलिस ने बोलोरो गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थान ले आई। उसके बाद थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने गाड़ी को खुलवाया तो देखा कि सभी भैंसें गर्मी की वजह से हांफ रही थी। उसके बाद पुलिस बालों ने भैंसों को पानी पिलवाया। 
उसके बाद पकड़ें गये व्यक्तियों से नाम पूछते हुए तलाशी ली तो एक ने अपना नाम तौसीफ पुत्र सगीर, दूसरे ने अपना नाम यासीन पुत्र मासूक अली खाँ निवासी मोहल्ला इस्लामनगर कस्बा व थाना मीरानपुर कटरा जिला शाहजहाँपुर बताया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने पकड़ें गये व्यक्तियो के खिलाफ पशु कुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को एमवी एक्ट मे सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।                                  

बरेली से संवाददाता डॉ मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ