राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर 20 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को वृहद मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा ! चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पाल ने बताया कि मानसिक रोग के रोगी इस शिविर में आकर सेवा का लाभ उठा सकते हैं ! राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ अमित कुमार ने जनता से अपील की है कि नींद ना आना, उदास रहना, चिंता घबराहट होना, बेवजह गुस्सा करना, मिर्गी के दौरे आना, बच्चों में बुद्धि का कम विकास होना , किसी भी प्रकार का नशा छुड़ाना आदि के लिए शिविर में आकर संपर्क कर सकते हैं इसके साथ ही शिविर में मानसिक दिव्यांगता के प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे !
0 टिप्पणियाँ