यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

Bareilly News- थाना बारादरी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की घटना कारित करने के अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

थाना बारादरी बरेली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान

लूट की घटना कारित करने के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक 07.06.2024 को वादी सुनील कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव पुत्र ग्राम चंदनवाहा पो० बिकापुर जिला गाजीपुर की लिखित तहरीर बावत 03 अज्ञात बाइक सवार चोरों द्वारा वादी की मो०सा० रोककर चाकू दिखाकर वादी से मोवाइल लेपटॉप, एटीएम कार्ड, 10000 रुपये लूट लेने के सम्बन्ध में थाना बारादरी पर मु०अ०स० 518/2024 धारा 392 भादवि बनाम 03 वाईक सवार अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसका संज्ञान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय महोदय के निर्देशन में एक टीम का गठन किया जिसमें आज दिनांक 09.08.2024 को समय करीब प्रातः 05.50 बजे दोहरा रोड़ से रूहेलखण्ड़ मेडिकल कालेज जाने वाले लिंक रोड़ सड़क पर रूहेलखण्ड क्रिकेट ग्राउण्ड़ के सामने दौराने पुलिस मुठभेड़ अंकित उर्फ कल्लू धानुक पुत्र मुन्नालाल निवासी कुंवरपुर नियर सिटी स्टेशन टावर वाली गली थाना किला, बरेली उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। थाना बारादरी पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली की दो बदमाश आ रहे हैं, जब पुलिस द्वारा उनको पकड़ने के लिये घेराबन्दी की गयी तो घेराबन्दी देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया गया। दौराने आत्मरक्षार्थ पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त अंकित उर्फ कल्लू धानुक को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। इसका दूसरा साथी रवि पुत्र सोहनलाल निवासी वंशी नंगला थाना सुभाषनगर भागने में सफल रहा है। अभियुक्त अंकित के पास से 01 तमन्चा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा दिनांक 02.06.2024 की सुबह को लूटा/छीना गया एक मोबाइल सैमसंग J-6 बरामद हुआ है, जिसके संबंध में थाना बारादरी पर मु०अ०सं० 518/2024 धारा 392 भादवि० पंजीकृत है। अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान लूटा गया लैपटाप HP अपने साथी दीपक यादव को देना बताया गया है। घायल अभियुक्त को ऊपचार हेतु जिला अस्पताल, बरेली में भर्ती कराया गया है। समस्त प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण / आपराधिक इतिहासः-

1. अंकित उर्फ कल्लू धानुक पुत्र मुन्नालाल निवासी कुंवरपुर नियर सिटी स्टेशन टावर वाली गली थाना किला, बरेली उम्र 32

वर्ष ।

मु0अ0स0 518/2024 धारा 392 भादवि थाना बारादरी बरेली ।

मु०अ०स० 55/23 धारा 392/411 भादवि थाना किला । मु0अ0स0 60/2023 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना किला ।

मु0अ0स0 18/2018 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना किला। मु0अ0स0 398/2017 धारा 398/401 भादवि थाना किला ।

मु0अ0स0 399/2017 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना किला । मु0अ0स0 614/2017 धारा 392/411 भादवि थाना किला ।

वांछित अभियुक्त नाम पता / आपराधिक इतिहासः-

1. रवि पुत्र सोहनलाल निवासी वंशी नंगला थाना सुभाषनगर, बरेली।

मु0अ0स0 518/2024 धारा 392 भादवि थाना बारादरी बरेली ।

बरामदगी-

1.. एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

2. एक खोका कारतूस 315 बोर

3. एक मोबाइल सेमसंग J-6

पुलिस टीम -

• प्रभारी निरीक्षक बारादरी श्री अमित कुमार पाण्डेय ।

• उ०नि० राहुल सिंह पुण्डीर थाना बारादरी बरेली ।

• उ०नि० मोहित कुमार थाना बारादरी बरेली • हे0का0 1097 धर्मेन्द्र सिह थाना बारादरी बरेली

का0 2829 नीशु तिवारी थाना बारादरी बरेली

* * का0 3695 संन्दीप कुमार थाना बारादरी बरेली ।

• का0 299 अमन कुमार थाना बारादरी बरेली

* का0 235 धर्मेन्द्र कुमार थाना बारादरी बरेली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ