जनपद बरेली _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भिटौरा में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 113 छात्र छात्राओं बच्चों को आज एएससी संस्था के द्वारा उनके एरिया मैनेजर पंकज सिंह, सभासद अबोध सिंह के द्वारा स्कूल परिसर में सभी बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, पेन हिंदी, इंग्लिश, मैथ की कॉपी एवं लंच बॉक्स वितरण करने के बाद के सभी बच्चों को बिस्किट भी बांटे गए। बच्चों को पुरस्कार मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान के साथ उनके चेहरे खिल उठे। इस मौके पर संस्था के एरिया मैनेजर पंकज सिंह और सभासद अबोध सिंह ने बताया कि हमारी एएससी संस्था (कंपनी) समय-समय पर गरीब बच्चों को कॉपी, किताब, कपड़े आदि उपहार देकर प्रोत्साहित करती है। और गरीब, अनाथ, बेसहारा, असहाय लोगों की मदद करती है।
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि इस तरीके के प्रोग्राम होने से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और हौसला अफजाई होती है। आज बच्चों को पुरस्कार गिफ्ट मिलने से सभी बच्चों की चेहरे खिल उठे हैं।
मैं संस्था को धन्यवाद देती हूं। और आशा करती हूं आगे भी इस तरीके के प्रोग्राम रहते रहना चाहिए। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका आभा रानी आर्य, हरप्रीत कौर, श्वेता सिंह, शिखा मिश्रा, नीतू शर्मा कस्बे के समाजसेवी जगत सिंह, उर्फ सनी, डॉक्टर मुदित सिंह, अमन सिंह, हर्ष सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ