यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मोहर्रम और सावन माह के त्यौहार को लेकर दुनका पुलिस चौकी पर की गई शांति समिति की बैठक।

 तहसील मीरगंज क्षेत्र की  दुनका पुलिस चौकी पर आगामी त्यौहार को  एसडीएम मीरगंज के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई  जिसमे क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान व  जिम्मेदार लोगों को बुलाकर शांति समिति की बैठक की जिसमें लोगों से अपील की गई की दोनों ही त्योहार बड़ी ही शांतिपूर्ण तरीके से एक दूसरे के गले मिलकर मनाएं। एसडीएम‌ तृप्ति गुप्ता ने बताया कि मोहर्रम व कावर यात्रा का जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकाला जाएगा पूर्व में हुई बिजली के तारों की समस्या को ध्यान में रखते हुए। इस वर्ष समस्या का तुरंत निस्तारण करने के लिए एसडीएम मीरगंज ने बिजली  को आदेश दिए कि मोहर्रम से एक दिन पहले जिन जगहों पर बिजली के तार उतरते हैं वहां तार उतार दिए जाएं जिससे जुलूस के निर्धारित  समय में कोई समस्या पैदा ना हो सभी जुलूस निर्धारित समय पर ही निकल जाएं। वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकल जाए जुलूस में खुरपतियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी ना ही किसी नए मार्ग पर मोहर्रम या कांबड का जुलूस निकाला जाएगा। अगर किसी ने भी नई परंपरा डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए इस अवसर पर गांव  वर्तमान प्रधान अफसर अहमद  डॉ भरत शर्मा ,,मेवाराम गुप्ता ,व क्षेत्र के गांवों के ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ