जानकारी के अनुसार बीते गत दिनों से हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है इसी के चलते आज मीरगंज तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने हल्का लेखपाल लोकेंद्र कुमार के साथ धर्मपुरा गांव के पास किच्छा नदी का निरीक्षण किया इस दौरान तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने नदी किनारे वसे ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अगर नदी में जल स्तर तेजी के साथ बढ़ने लगे तो आप लोग नदी किनारे बने अपने घरों में नहीं रहे गांव में दूसरी जगह शरण ले ।
तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने बताया बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया और तहसील क्षेत्र मे कई जगह बाढ़ चौकियां और शरणालय स्थल बनाए गए हैं
नदियों में जलस्तर बढ़ने पर निरीक्षण किया जा रहा है। संवाददाता राजेश शर्मा
0 टिप्पणियाँ