यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और जनप्रतिनिधियों एवं अफसर ने रोपे पौधे।

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और  जनप्रतिनिधियों एवं अफसर ने रोपे पौधे।       

फतेहगंज पश्चिमी _ नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कालू भाई, ईओ अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने नाम मां के नाम पर पौधारोपण कर वृहद पौधा रोपण अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत क्षेत्र में 600 पौधे लगवाए। चेयरमैन इमराना बेगम और उनके प्रतिनिधि हारून चौधरी ने और कस्बा वासियों नगर पंचायत स्टाफ एवं कर्मचारियों और स्कूल के बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। और कहा कि सभी को मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। और कहा की पौध रोपण करने के साथ ही उनकी देखभाल करते रहना चाहिए। चेयरमैन इमराना बेगम और उनके प्रतिनिधि हारून चौधरी ने नगर पंचायत परिसर एवं स्कूलों और धार्मिक स्थलों आदि जगहों पर पौधा रोपण करवायें। इस दौरान नगर पंचायत स्टाफ और कर्मचारियों, सभासद प्रदीप गुप्ता, अबोध सिंह, मोनू ठाकुर, शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन आदि का विशेष सहयोग रहा। इसी तरह जानकी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पांडे जी, वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, अध्यापक राहुल तिवारी, रहीम खान, हेमा देवी, महेंद्र पाल आदि ने वृक्षारोपण किया।  यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज प्रबंधक रमन जायसवाल, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह, फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने पौधा रोपण किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ