मीरगंज के कई ग्राम बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वागीश कुमार ने डॉ रोहन दिवाकर के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया इन क्षेत्रों में पानी के निकासी और नालियों की साफ सफाई के लिए ग्राम प्रधान से करवाने को कहा गया। चिकित्सा अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ ग्राम थानपुर , सहसा , मुगलपुर , बल्लिया आदि का भ्रमण कर जायजा लिया ।
ग्राम थानपुर में ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का पूर्ण सहयोग किया । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामवासियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की ।
डॉ रोहन दिवाकर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क है समस्त औषधियां जनपद स्तर से मंगवा ली गई हैं एवं किट बनवाकर आशाओं के माध्यम से वितरित करवाई जा रही हैं ।
0 टिप्पणियाँ