जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को तहसील मीरगंज सर्किल के तीनों थानों का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने कार्यालय के रजिस्टर आठ, अपराध रजिस्टर ,एक्टिव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, हेल्प डेस्क, के साथ शास्त्रागार, मालखाना , कंप्यूटर कक्ष, बंदीग्रह, थाना परिसर में साफ सफाई मेस, बैरिंग पूरे थाने का निरीक्षण किया एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने थाना प्रभारी को अभिलेखों का रखरखाव मुकदमों का निस्तारण आदि के लिए निर्देशित किया इस दौरान उन्होंने मातहतों संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए , इसके अलावा तीनों थाना प्रभारियों से जन समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए (थाना प्रभारियों सभी बीट प्रभारियों को क्षेत्रो में जाकर समस्याएं सुनने और उसका निराकरण कराने को कहा ) इस दौरान क्षेत्राधिकारी मीरगंज सीओ राजकुमार मिश्र फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश कुमार, शाही थाना प्रभारी अरविंद कुमार तोमर,मीरगंज इस्पेक्टर दया शंकर मौजूद रहे ।
संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ