यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली डिस्टिक हॉस्पिटल में डिलीवरी कराने आई महिला के परिजनों ने डॉक्टर व नर्स पर पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगने का लगाया

बरेली डिस्टिक हॉस्पिटल में डिलीवरी कराने आई महिला के परिजनों ने डॉक्टर व नर्स पर पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगने का लगाया

जनपद बरेली _ मदन मोहन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष प्रमुख समाज सेविका सुधा सक्सेना और सिद्धार्थ नगर बरेली रोड नंबर तीन निवासी गरीब गर्भवती महिला प्रीति के परिजनों ने डिस्टिक हॉस्पिटल में डिलीवरी कराने के नाम पर डॉक्टर शशि गौतम और नर्स सरोज द्वारा पांच हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है, 

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ नगर बरेली रोड नंबर 3 निवासी बेहद गरीब गर्भवती महिला प्रीति और उसके परिजन बरेली डिस्टिक हॉस्पिटल में  प्रीति की पहली डिलीवरी कराने आए थे गर्भवती महिला प्रीति के परिजनों ने बताया बरेली डिस्टिक हॉस्पिटल में मरीजों की कोई सुनवाई नहीं डॉक्टर्स को कुर्सी का इतना घमंड है कि पेशेंट को देखने के लिए भी दो कदम चल कर नहीं जा सकते जानकारी के अनुसार कल शनिवार को बेहद गरीब गर्भवती महिला प्रीति को रात में 11 बजे  प्रमुख समाज सेविका और वेलफेयर सोसाइटी  की अध्यक्ष सुधा सक्सेना की सिफारिश पर एक गरीब महिला  बरेली डिस्टिक हॉस्पिटल में  (भर्ती) एडमिट हुई उसको रात में डॉक्टर डॉ शशि गौतम और नर्स सरोज ने मरीज को हाथ भी नहीं लगाया काफी कहने सुनने के बाद उन्होंने इलाज के नाम पर 5 पांच  हजार रुपए की (मांग) डिमांड की और रुपए ना जमा करने पर दूसरी जगह जाने के लिए बोल दिया और कहां हमारे हॉस्पिटल में न कोई इंतजाम है और ना ही कोई डॉक्टर्स आप किसी प्राइवेट अस्पताल में अपने मरीज को ले जाइए , जब गरीब मरीज के इलाज ना करने की सूचना प्रमुख समाज सेविका मदन मोहन सोसायटी के अध्यक्ष सुधा सक्सेना को लगी तो रात में ही अपनी कार से तुरंत अस्पताल पहुंची और और अपनी नाराजगी व्यक्त की और डाक्टरों से बातचीत कर कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में योगी आदित्यनाथ ने गरीब असहाय लोगों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा दी है तो आप लोग इस गरीब का इलाज क्यों नहीं कर रहे हैं इसकी शिकायत हम उच्च अधिकारियों मुख्यमंत्री से करेंगे यह बात सुन डॉक्टर शशि गौतम ने गरीब गर्भवती महिला का इलाज कराने के लिए हामी भर दी मगर उनके जाते ही डॉक्टर शशि गौतम और नर्स सरोज अपनी पुरानी ही रट लगाते हुए मरीज के परिजनों से रुपए की डिमांड करने लगी ,
महिला के परिजनों ने काफी रिक्वेस्ट करी मगर उनका दिल नहीं पसीजा महिला के परिजनों ने  कहा यदि हम पैसे होते तो हम इलाज कराने यहां क्यों आते हम गरीब लोग कहां जाएं कृपया गरीब महिला की डिलीवरी सही से कर दीजिए हम पैसे का इंतजाम कर देंगे ,         

मदन मोहन सोसायटी के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेविका  सुधा सक्सेना ने बताया कि मैंने अलका मैम से बात करके गर्भवती  महिला पेशेंट को अस्पताल में एडमिट तो करवा दिया पर उसको देखा किसी ने नहीं देखा और आज रविवार को 12 बजे मरीज का ऑपरेशन होना था पूरी तैयारी हो गई तो लेबर रूम में जाकर डॉक्टर ने बोल दिया की प्लेटलेट्स कम है जबकि सारे मरीज के सारे सारे टेस्ट  रात में ही हो चुके थे फिर भी डॉक्टर ने रात में यह बात नहीं बताई मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया और कहां डॉक्टर लोग हॉस्पिटल में काम नहीं करना चाहते तो तनख्वाह सैलेरी किस बात की ले रहे हैं यदि इनको काम नहीं करना है तो घर में बैठकर अपनी प्रैक्टिस करें और पैसा कमाए, प्रदेश सरकार गरीब लोगों के इलाज के लिए काफी मदद सुविधाएं दे रही है मगर रिश्वतखोर डॉक्टर  बाज नहीं आ रहे हैं गरीबों को उसका लाभ नहीं लेने दे रहे , पेशेंट को किस तरह से मोटिवेट करके आशाएं हॉस्पिटल ले जाती हैं कि सरकारी सुविधाएं दिलाएंगे पर वहां जाकर डॉक्टर शशि गौतम नर्स सरोज रात का स्टाफ ने कुछ काम नहीं किया और ना ही सुबह किसी स्टाफ ने सुनवाई की सोसायटी के अध्यक्ष सुधा सक्सेना ने कहां मैं मीडिया के माध्यम से कहना चाहती हूं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार और योगी आदित्यनाथ के द्वारा सरकारी अस्पताल में जो सुविधा सरकार के द्वारा दी जा रही हैं उन सभी का सदुपयोग सही से हो इस तरह की सुविधा दी जाए किसी मरीज को परेशानी हो,               

संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ