जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए अतहर अली को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज़ मिया ने अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारणी का विस्तार करते हुये कस्बा फतेहगंज पश्चिमी निवासी वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रमुख समाज सेवी अतहर अली पुत्र अजहर अली को जिला उपाध्यक्ष का मानोनित पत्र देकर शुभकामनाएं दी। अतहर अली को जिला उपाध्यक्ष बनने पर मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कविश गंगवार उर्फ राहुल, चक्रवीर सिंह चौहान ,अजय सक्सेना, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित साहू ,सौरभ पाठक, युवा तेजतर्रार भाजपा नेता जतिन चौहान,जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, कन्हैया लाल, अब्दुल वाजिद अंसारी, विक्रम परमार, अमन सिंह, ओमेंद्र चौहान, शरद सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ