जनपद बरेली _ बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मियों के वेतन से तीन दिन हड़ताल के वेतन को काटने के अलाबा करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारियों की तनख्वाह से मकान किराया भी काट लिया है जिन कर्मचारियों का मकान किराया काटा है उनमें कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा ,ज्ञानपाल , मनोज मौर्य , देवबती, शसहित करीब 18 लोग है इस पर जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि यही तो शोषण और उत्पीड़न है जान बूझकर शिक्षक संघ की दखल पर ऐसा हो रहा है ,उन्होंने कहा कि हम लम्बे समय से प्रबन्ध समिति सचिब को हटाकर रिसीवर नियुक्त करने की मांग कर रहे है लेकिन कोई सुनबाई नहीं हो रही है हम कर्मचारी मंगलवार को यूनिवर्सिटी जाकर कुलपति जी से मिलकर बरेली कॉलेज में रिसीवर तैनात करने को ज्ञापन देंगे एवं मुलाकात भी करेंगे, आज कर्मचारी लंच समय में धरने पर बैठे ,कर्मचारी लगातार बरेली कॉलेज में अनियमितता आदि को लेकर आंदोलित हैं ,धरने पर राजकुमार ,संजीव कुमार ,मुकेश यादव ,राजीव कुमार दीपक , हरीश मौर्य ,राजाराम ,रामपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे ।।
संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ