मीरगंज के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया । ब्लॉक मीरगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आनंदपुर , हुरहुरी , जाम पर आरोग्य मेले आयोजित किये गए । चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आंनदपुर के मेले का निरीक्षण किया। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आनंदपुर में डॉ. सुनील एवं डॉ. विजेता एवं श्री खेम सिंह रावत ने सहयोग प्रदान किया , नवीन स्वास्थ्य केंद्र हुरहुरी में डॉ0 अंबरीश शर्मा एवं डॉ0 विपुल , श्री मनवीर सिंह ने सहयोग किया। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाम में डॉ. सतेन्द्र एवं डॉ फ़ैज़ एवं श्री रोचक सचान ने सहयोग प्रदान किया । मेले में आयुष्मान योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड भी बनाये गए । सभी मेलों में आने वाले मरीजो की समस्त जाँचें की गई ।
0 टिप्पणियाँ