सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज मे आज के कार्यक्रम के तहत स्थानीय विधायक माननीय डॉ डीसी वर्मा ने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग आफ यानी हरी झंडी दिखाकर एवम् फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी श्री देशराज जी एवम यूनिसेफ के डीएमसी श्री इरशाद हुसैन के साथ चिकित्सा अधीक्षक मीरगंज डॉ.अमित कुमार, डिप्टी डीटीओ डा. अमित सिंह , डॉ वागीश कुमार ,डॉ. अमरीश डा.नेहाचंद्रा, डा. साहब सिंह, डॉ. रोहन एवं डॉ दिव्या उपस्थित रही।
सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बलबीर सिंह ने बुके देकर विधायक जी का स्वागत किया। फिर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी श्री देशराज जी ने बताया कि आज *2 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हो रहा है जो अगले 30 अप्रैल तक चलेगा तथा साथ ही 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा* जिसमें हमारी आशा बहुएं एवम आंगनवाड़ी कार्यकत्री घर घर जाकर के लोगों को संचारी रोंगों से बचाव के तरीके बताएंगी व जागरूक करेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि घरों के आसपास गंदगी के होने से मच्छर और मक्खी पनपते हैं ,जिससे दिमागी बुखार , मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू एवं डायरिया के साथ-साथ और भी गंभीर फैलती हैं। रोंगो का संचरण ना हो इसके लिए सरकार इस तरह के अभियान चलाती है जिससे कि लोग साफ सफाई के प्रति जागरूक हो बीमारी से बचें। साथ ही रूटीन टीकाकरण को सशक्त करने पर ध्यान दिया गया। रूटीन टीकाकरण में 9 से 12 माह के बीच दिमागी बुखार का पहला टीका तथा 16 से 24 माह के बीच दिमागी बुखार का दूसरा टीका रूटीन टीकाकरण अभियान में सम्मिलित है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री से अपील कि इस अभियान को बहुत ही प्रमुखता से लें और सफल बनाएं।
अंत में माननीय विधायक डा. डी सी वर्मा जी ने अपनी बात को रखते हुए कहां कि स्वास्थ्य विभाग व आशाओं ने महामारी के दौरान बहुत ही सराहनीय कार्य किया, जब सब लोग अपने घरों में थे यह लोग दूसरों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते थी, और सलाह देते थी। इसलिए ये लोग बहुत ही बधाई के पात्र हैं । साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड कम जरूर हुआ है लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ है सावधानी बरतें और इस संचारी रोग नियंत्रण अभियान को भी प्रमुखता से लें और इस को सफल बनाएं।
कार्यक्रम के लिए बने पंडाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण से संबंधित स्टाल लगाया गया कोर एडरा द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए सूचना बूथ के रूप में स्टाल लगाया एवं सूचना संचार सामग्री का प्रयोग किया गया, जोकि बीएमसी श्री अमिताभ शुक्ला की देखरेख में हुआ।
सीएचसी की टीबी यूनिट द्वारा भी स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई, जिसे श्रीआतिफ व श्री देवेन्द्र द्वारा किया गया।
अंत में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।।।।
0 टिप्पणियाँ