श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 07/04/2022 को *05 नफर वारंटी अभियुक्तों* क्रमशः 1. रामेश्वर पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम नामदार गंज थाना सिरौली जनपद बरेली 2. नन्हे पुत्र चंद्र पाल निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना सिरौली जनपद बरेली 3. रामबहादुर पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम कतुरोइ ठाकुरान थाना सिरौली जनपद बरेली 4. लालाराम पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम कतुरोइ ठाकुरान थाना सिरौली जनपद बरेली 5. जलधारा पत्नी लालाराम निवासी ग्राम कतुरोइ ठाकुरान थाना सिरौली जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। थाना सिरौली जनपद बरेली।
0 टिप्पणियाँ