यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज सीएचसी पर गोष्ठी आयोजित कर पियर एजुकेटर को वितरित किये गए छाता , बैग व घड़ी । रिपोर्टर राजेश कुमार शर्मा

*गोष्ठी आयोजित कर पियर एजुकेटर को वितरित किये गए छाता , बैग व घड़ी*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में पियर एजुकेटर को बैग , छाता व दीवार घड़ी का वितरण किया गया। ए0सी0एम0ओ0  डॉ हरपाल सिंह व चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार द्वारा एन0 एम0 आई0 का वितरण किया गया। पियर एजुकेटर बैग छाता व घड़ी पाकर बहुत खुश हुए । डॉ हरपाल सिंह द्वारा पपियर एजुकेटर को किशोर अवस्था मे होने बाले बदलाब व डॉ अमित द्वारा संतुलित आहार  से होने बाले लाभ की जानकारी दी । डॉ अमित कुमार ने किशोरियों से पूछा कि इस तरह के कार्यक्रम से बालिकाओ को क्या शिक्षा मिलती है तो उसने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बालिकाओ को बहुत सारी जानकारी मिलती है जैसे माहवारी के दौरान हमे साफ सफाई रखनी चाहिये, हरी सब्ब्जिओ को अधिक अधिक सेवन करना चाहिये। किशोर स्वास्थ्य काउंसलर विवेक नंद ने कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न कराया। 

*कोविड फैसिलिटी मीरगंज पर किया गया मॉक ड्रिल*
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में कोविड एल 1 प्लस फैसिलिटी पर मॉकड्रिल हुआ । आने वाले समय में अगर कोविड लहर आती है तो उसको दृष्टिगत रखते हुए मॉकड्रिल किया गया। सी0एच0सी पूरी प्रक्रिया मात्र 05 मिनट 46 सेकेंड में सम्पन्न हुई । मॉक ड्रिल का पर्यवेक्षण जनपद स्तर से ए0 सी0 एम0 ओ0 डॉ0 हरपाल सिंह ने किया । चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने क्षेत्र वासियों से अपील की है , कि सभी व्यक्ति अपना पूर्ण कोविड टीकाकरण करवा लें एवं अपने बच्चों का जिनकी उम्र 12 से 14 वर्ष है उनको भी कोविड की वैक्सीन लगवा ले । मॉक ड्रिल के समय डॉ0 साहब सिंह, डॉ0 सुनील कुमार , संदीप कटियार , महेंद्र यादव, पुनीत सक्सेना, दुर्गेश मिश्रा, हिमांशु गुप्ता , अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ