श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 17/03/2022 को ग्राम बसंतपुर जाने वाले रास्ते से 03 नफर अभियुक्त क्रमश 1. सत्यपाल पुत्र छविराम 2. रूपराम पुत्र लल्लू 3. ब्रजपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम बड़ागांव थाना सिरौलीजनपद बरेली को 20 लीटर शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण ( भट्टी )सहित पुलिस हिरासत में लिया गया । तथा मुकदमा अपराध संख्या 126/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। थाना सिरौली जनपद बरेली।
0 टिप्पणियाँ