यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज सीएचसी पर पल्स पोलियो अभियान में पहले दिन बूथ दिवस पर 14 537 बच्चे हुए प्रतिरक्षित

*पल्स पोलियो अभियान में पहले दिन बूथ दिवस पर14537 बच्चे  हुए प्रतिरक्षित* -- 
रविवार 20 मार्च से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई । कोविड के चलते पहले कई बार अभियान को स्थगित किया गया था । चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार ने बताया कि रविवार से अभियान की शुरुआत की गई । अभियान के प्रथम दिवस 125 बूथ बनाए गए थे । 125 बूथ पर 28556 बच्चों का लक्ष्य था । लक्ष्य के सापेक्ष 14537 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर  50.90 % (प्रतिशत) लक्ष्य पूर्ण किया गया । सी एच सी पर चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में सायंकालीन फीडबैक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे । 
बैठक के पश्चात धनेश्वर गिरी ने जनपद स्तर पर रिपोर्ट प्रेषित की ।अभियान को सफल बनाने के लिए कोर एड्रा द्वारा पोलियो एवं कोविड से संबंधित संदेशों वाले बैनरों से सुसज्जित ई रिक्शा से पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार कराया गया, जिसका नेतृत्व बीएमसी श्री अमिताभ शुक्ला ने किया। 
इसी क्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पोलियो टीम घर- घर जाकर के छूटे बच्चों को प्रतिरक्षित करने का कार्य करेगी जिसमें सभी जन समुदाय से,  माता-पिता से अपील है कि वह अपने बच्चे को प्रतिरक्षित कराने में टीम का सहयोग करें। 
यह अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि 14 महीने बाद दोबारा पोलियो अभियान हो रहा है, जो कि कोविड के कारणों से स्थगित हुआ है। इसलिए सभी माता पिता अपने बच्चों को दो बूंद पोलियो की अवश्य पिला लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ