यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी-एक बार फिर सपा के टिकट से चुनाव लड़ेगे अताउर्रहमान- पत्रकार आर के सक्सेना

दो बार के सपा विधायक रहे अताउर्रहमान फिर सपा के ही टिकट से मैदान में  

बहेड़ी । 118विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर छाई धुंध छट गई है। पूर्व मंत्री व दो बार विधायक रहे अताउर्रहमान को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। यह खबर टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो समर्थकों ने यूनियन रोड स्थित सपा कार्यालय पहुँच कर टिकट मिलने पर खुशी जताते हुए एक दूसरे को बधाई दी । समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने पर पूर्व विधायक अताउर्रहमान अभी लखनऊ में ही है उनके बड़े भाई व पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी वफाउरहमान ने सभी का शुक्रिया अता करते हुए  कहा कि वे पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान  सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुरहमान, आरिफ एडवोकेट, विजय दत्त शर्मा आदि  सपा नेता गण मौजूद रहे ।

आर के सक्सेना पत्रकार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ