यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- भाजपा चुनाव कार्यालय का पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने फीता काटकर किया उद्घाटन- पत्रकार आर के सक्सेना

भाजपा चुनाव कार्यालय का पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने फीता काटकर किया उद्घाटन 

 बहेड़ी । मुख्य नैनीताल रोड  स्थित आर्यनगर कालोनी में  भाजपा के चुनाव कार्यालय का गुरूवार को फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बरेली से आए पार्टी के पूर्व  केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने उद्घाटन किया। 
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि अब समय आ गया है कार्यकर्ता एक जुट होकर विधानसभा चुनाव में जुट जाए । उन्होंने ने कहा कि कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं को दिक्कत नहीं आएगी। कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत कर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें ताकि पात्र लाभार्थी अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ ले सकें। विधायक व राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार  ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और बाबा योगी आदित्यनाथ दोबारा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ पर जाकर पार्टी को मजबूत करें। बूथ मजबूत रहेगा तो पार्टी मजबूत रहेगी ।इस दौरान चिन्ता मणि राठौर, पप्पन गंगवार, लाखन सिंह ठाकुर, राकेश मिश्रा, अंशु गंगवार एडवोकेट, सुरेश गंगवार, पूरनलाल प्रजापति, चौधरी संदीप सिंह, अंकित गुप्ता,जिलाध्यक्ष  पवन शर्मा, विधानसभा संयोजक  सुरेश गंगवार, तीसरा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पूरन लाल लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बीरू, विधानसभा चुनाव प्रमुख चंद्र कुमार, ब्लाक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, नगर महामंत्री अरुण कुमार, नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे 

आर के सक्सेना पत्रकार बहेडी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ