बहेड़ी । हाल ही में हुए बहेड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह में एडीजे सुनील वर्मा ने बार अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष सत्यपाल गौतम,सचिव चयनपाल गंगवार, कोषाध्यक्ष खड़ग सिंह समेत सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजे सुनील वर्मा सहित सभी अधिवक्ताओं ने नई कमेटी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बार और बेंच के बीच सामंजस्य ठीक रहने से गरीबों को त्वरित न्याय मिलता है। वहीं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं के लिये हर संभव मदद करनी चाहिये। नव निर्वाचित बार अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं को उठा कर उसके निस्तारण करने का भी हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चैयरमैन भूप कुमार गुप्ता व संचालन साबिर अली एडवोकेट ने किया।
इस दौरान आरिफ एडवोकेट, रेवती रमन सक्सेना, वीरेन्द्र
सक्सेना, शकील लाला, मनोज जौहरी, तेजपाल गंगवार,हर्षित महाजन, ज्ञान सिंह गंगवार,हरीश गंगवार, धर्मेन्द्र, आदि मौजूद रहे।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ