यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

मीरगंज सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रण्ट लाइन वर्कर व वरिष्ठ नागरिकों को लगी कोरोना की बूस्टर डोज़ ।

*स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रण्ट लाइन वर्कर व वरिष्ठ नागरिकों को लगी बूस्टर डोज़* --
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज पर सोमवार 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रण्ट लाइन वर्करों को कोविड 19 की तीसरी बूस्टर डोज़ लगाकर प्रतिरक्षित किया गया । 
चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार ने बताया कि उच्च स्तर से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार सोमवार से तीनों वर्ग के व्यक्तियों को तीसरी डोज़ लगाई गई । स्वास्थ्य कर्मियों में पहला टीका  बी पी एम श्री पुनीत सक्सेना को व वरिष्ठ नागरिक में पहला टीका श्री राजेन्द्र शर्मा को लगा । साथ ही आज सी एच सी पर कोविड 19 की 138 एंटीजन व 92 आर टी पी सी आर जांचे की गई । एंटीजन में 2 व्यक्तियों की व आर टी पी सी आर में 03 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । सभी संक्रमितों को दवा देकर होम आइसोलेशन में रखा गया है । प्रतिरक्षण अधिकारी श्री धनेश्वर गिरी ने बताया कि आज से शुरू होने वाले टीकाकरण में किसी को भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नही दिखा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ