बहेड़ी । सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का मन बना चुके सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने क्षेत्र के गाँव मिलक पिछौड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा इस गांव में में पहले भी आता रहा हूँ लॉकडाउन के समय सब नेता अपने अपने घरों में छुपे बैठे थे तब मैं जनता के बीच रहता था । नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा को चिढ़ है कि सपा के नाम पर इतने विकास कार्य कैसे हो गए मैं मिलक पिछौड़ा के लोगों से अपील करता हूं कि सच्चे फूलों का व्यापार करने वाले लोग झूठे फूलों को हटाए।
समाजवादी सरकार में बहेड़ी क्षेत्र व प्रदेश का सबसे ज्यादा विकास हुआ। जिसे भाजपा सरकार ने आते ही रोक दिया।
श्री नसीम ने कहा कि हिटलर के जमाने में तो प्रोपेगेंडा का एक विभाग होता था लेकिन यहां पर पूरी भाजपा नफरत, दुर्गंध और झूठ फैलाने के लिए काम कर रही
। सन् 2022 में जनता इसके लिए उसे माफ नहीं करेगी। सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस त्रस्त है और महंगाई से पूरा देश जूझ रहा है । इस जनसभा का आयोजन यूसुफ अंसारी और कमरुद्दीन पहलवान ने किया व इस मौके पर मुख्य रूप से इल्यास अंसारी, अनीस अंसारी, नसीर भाई, मोहम्मद आशिक़,नासिर खान,सब्बीर अहमद,प्यारे लाल गौतम, हरीश जाटव,धर्मेंद्र जाटव,देवेंद्र जाटव, आदि लोग मौजूद रहे।
पत्रकार आर के सक्सेना
0 टिप्पणियाँ