मीरगंज में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । सी एच सी मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार को कोविड 19 के कुल 114 एंटीजन व 89 आर टी पी सी आर सैंपल हुए । जिसमे 114 एंटीजन में 18 लोगों की व 17 जनवरी के आर टी पी सी आर सैंपल में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार ने बताया कि सभी 20 संक्रमितों को दवा देकर होम आइसोलेशन में रखा गया है । साथ ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार ने समस्त क्षेत्र वासियों से कोविड टीकाकरण करवाने की अपील की है ।
0 टिप्पणियाँ