यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

2022 में भाजपा की जमुलेबाजी सरकार को उखाड़ फेंकना है- नसीम अहमद बहेड़ी से रिपोर्ट आर के सक्सेना

भाजपा के लोग हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करते हैं- नसीम अहमद 

  बहेड़ी । 2022 के चुनावी माहौल में अपनी लोगों के दिलों में पैठ बनाने को लेकर सपा नेता व
 संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने  क्षेत्र के नगर पंचायत फरीदपुर  में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है जहां बहेड़ी के विकास की बात आती है तो भाजपा के मंत्री गाय और भैंस की बात करते हैं विकास की बात करने पर इन्हें सांप सूंघ जाता है बहेड़ी से फरीदपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बिल्कुल खस्ताहाल है।देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है किन्तु भाजपा राज में किसान और खेती सर्वाधिक उपेक्षित हैं। भाजपा के वादे के अनुसार उसे फसल का लाभप्रद मूल्य नहीं मिला। आय दोगुनी होने के कहीं आसार नहीं दिख रहे हैं। उल्टे लखीमपुर में किसानों को जीप से कुचल दिया गया। साल भर किसान तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहें।  इस दौरान सात सौ से ज्यादा किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। कानून व्यवस्था के हालात तो बद से बदतर होते जा रहे हैं। लूट, हत्याकांड, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही है। अपराधियों को सत्ता  का संरक्षण मिलने से पुलिस-प्रशासन भी कार्यवाही से मुंह चुरा लेता है। छेड़छाड़ से पीड़ित कई छात्राओं ने तंग आकर आत्महत्याएं कर ली।भाजपा की नफरत और समाज को बांटने की राजनीति की सच्चाई जनता जान चुकी है। उसे अच्छी तरह मालूम है कि भाजपा के वादे केवल धोखा ही रहते हैं। भाजपा के नेता जुमलेबाजी में माहिर हैं और लोगों को झूठे सपने दिखाकर बहलाते है। जो पार्टी अपने संकल्प पत्र का सम्मान नहीं करती वह अपने वादों का क्यों पूरा करेगी? ऐसी झूठी और फरेबी भाजपा को अब 
 2022 में जनता एक भी सीट जीतने नहीं देगी।  इस जनसभा का आयोजन नगर पंचायत फरीदपुर के सभासद हबीब अहमद उर्फ गंठा भाई ने किया इस दौरान मुख्य रूप से अलाउद्दीन भाई, तस्लीम रज़ा मंसूरी, गुड्डू भाई, फय्याज अहमद, शब्बीर अहमद, मोहम्मद रफीक,पप्पू,मोहम्मद अनीस,मोहम्मद फज़ील, रईस अहमद,मोहम्मद अलीम,मोहम्मद उमर, देवदत्त मौर्य, इश्त्याक अहमद, मोहम्मद तारिक,अतीक अहमद, सगीर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ