यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बूथ मजबूत तो प्रत्याशी मजबूत- अताउर्रहमान बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी ने किया युवा सम्मेलन का आयोजन
बहेड़ी। आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत पकड़ बनाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की ओर से दक्षिणी बाईपास स्थित एक निजी बेंकट हाल में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र के बूध स्तर के कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।
     सपा जिलाध्यक्ष आगम मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता राजनीतिक दलों की रीढ़ होते हैं। संगठन को मजबूत बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है ‌हर बूथ प्रभारी संकल्प ले कि उसे अपना बूथ जिताना है तो प्रत्याशी की जीत को कोई नहीं रोक सकता। पूर्व विधायक अताउररहमान ने कहा कि सपा ने हमेशा सभी जाति धर्मों का सम्मान किया है। यही  वजह है कि पूर्व में सभी समाजों का सहयोग सपा को मिलता रहा  है । भाजपा ने हमेशा लोगों को जाति-धर्म में बांटने और तोड़ने  की कोशिश की है । भाजपा झूठे वादे कर सरकार में आई है ।मगर अब भाजपा के झूठे वादों की पोल खुलने लगी है । लोगों को जागरूक होना पड़ेगा और समझना पड़ेगा कि भाजपा ने किस तरह से उन्हें गुमराह किया है। उन्होंने सपा मुखिया द्वारा जनता के हित में की जा रही विभिन्न योजनाओं की घोषणाओं की जानकारी देते हुए मौजूदा विधायक की कारगुज़ारियों पर फिकरे कसे और चुनाव जीतने के बाद अपनी ओर से जन हित में उठाए जानें वाले कदमों की जानकारी दी।युवा सम्मेलन में हाजी वफाउरहमान, नसीमुरहमान, आरिफ एडवोकेट, अनवार मलिक, राजू मौर्या, ठा0 चन्द्र पाल, विजय दत्त शर्मा, लईक चादंनी आदि सपा कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ