बहेड़ी। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा प्रभारी रजनीश पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा की 325 सीटें जीतकर भाजपा द्वारा सरकार बनाएगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होंगे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुझाव पेटिका हर 77शक्ति केंद्र पर रखी गई है जिसमें आम जनमानस से यूपी को नंबर वन बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।। भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर है 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरी विधानसभा में बाइक रैली निकाली जाएगी और साथ ही 31 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा बहेड़ी विधानसभा में पहुंच रही है इसकी तैयारियों में प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी जुड़ चुका है बरेली में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस जन विश्वास यात्रा का समापन करेंगे भाजपा की दोबारा सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी तन्मयता के साथ जुड़ चुका है इस अवसर पर भाजपा विस्तारक रितिक वर्मा नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता महामंत्री अरुण गंगवार सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।।
0 टिप्पणियाँ