यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी- पैगम्बर- ए- इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करने पर बहेड़ी की जनता सड़कों पर।

पैगम्बर- ए- इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करने पर बहेड़ी की जनता सड़कों पर
बहेड़ी।शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा पैगम्बर ए इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी किए जाने का आरोप  लगाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने  व्यवसाय पूरे दिन बंद रखे। बीती रात प्रचार कर लोगों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई थी।जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग नगर के मुख्य मार्ग एक संस्था के पास एकत्र  हुए और नारेबाजी व जुलुस के साथ तहसील मुख्यालय पहुँचे जहां राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
       ज्ञापन में त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हुए अत्याचार मामले में कार्रवाई किए जाने के साथ साथ वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। कहा गया कि उनके खिलाफ कार्रवाई होने तक विरोध जारी रहेगा।वसीम रिजवी पिछले कुछ सालों से मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने का काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने कुरान की आयतों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ