आज दिनांक 28 नवम्बर 21 को भाजपा कार्यालय बरेली में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की कमिश्नरी स्तर की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ट श्री विजय रत्न सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरेली जिला अध्यक्ष श्री पवन शर्मा ने की। बैठक में बरेली ज़िला संयोजक मुकेश सिंह रक्सेल, महानगर संयोजक धनंजय शर्मा,आवला संयोजक नत्थू लाल राजपूत,पीलीभीत जिला संयोजक श्री सत्यपाल सिंह चौहान, बदायूं जिला संयोजक श्री सत्येंद्र पाल सिंह एवम भारी संख्या में विधान सभा,तहसील, मंडल संयोजको एवम सह संयोजको ने भाग लिया। सभी का स्वागत,परिचय,सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के हित मे एवम देश के हित मे लिए गए फैसलो की चर्चा हुई। एवम आगामी चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में जिला सह संयोजक प्रेम पाल गंगवार, कृष्ण गंगवार, महानगर सह संयोजक अनिल सक्सेना व डॉ रंजन कुमार, आवंला सह संयोजक राजू चौहान विजय रत्न सिंह सभी उपस्थित रहे!
0 टिप्पणियाँ