बहेड़ी। बढ़ती मंहगाई, बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों को मुआवजा तथा खाद व कीटनाशकों की कथित कालाबाजारी समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व विधायक अताउररहमान के नेतृत्व में सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।बाद में पंजाबी कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर बूथ प्रभारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें उनसे अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाने की अपील की गई।इस मौके पर वफाउररहमान, विजय दत्त शर्मा ,ठा0 चंद्र पाल सिंह, शादाब,,हर स्वरूप, प्रेमपाल समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आर के सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ