यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेड़ी । सपा नेता नसीम अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का किया भव्य स्वागत- रिपोर्टर आर के सक्सेना

मौजूदा भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू- नसीम अहमद 


बहेड़ी । सपा नेता व सम्भावित प्रत्यासी नसीम अहमद के नेतृत्व में हज़ारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आज़मी का स्वागत जाट समाज द्वारा कुतुबपुर तिगड़ी तिराहे पर किया गया जिसमे चौधरी रवि सिंह,चौधरी नितेन्द्र सिंह,चौधरी गौरव सिंह,चौधरी रामेन्द्र सिंह, चौधरी धर्मेंद्र सिंह,चौधरी राजू सिंह,चौधरी मनदीप सिंह, चौधरी अनुराग सिंह,चौधरी अमन बेनीवाल, चौधरी मनोज सिंह,चौधरी कुलदीप सिंह चौधरी वीरेंद्र सिंह,चौधरी रामपाल सिंह, चौधरी केंद्र पाल सिंह और डी के गुप्ता आदि ने नसीम अहमद की ओर से अबू आसिम आज़मी का स्वागत किया और ये काफिला  मोटरसाइकिल व कारों के साथ होता हुआ मानपुर पहुंचा जहां पर सरदार जसविंदर सिंह ,सरदार जसपाल सिंह, आसिफ खां,भूरा खां, मौलाना ज़ाहिद, रउफ अंसारी, हसीन प्रधान आदि लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया अंत मे परिवर्तन रैली जुलूस की शक्ल में उनई,नारायण नगला होते हुए बहेड़ी बाई पास स्थित रज़ा अस्पताल में पहुंची जहां पर लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के लिये दोअ मिनट  का मौन रखकर श्रधांजलि  दी गयी। इस दौरान सपा नेता नसीम अहमद ने दहाड़ते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला किया और कहा कि अगर लखीमपुर के नरसंहार के आरोपियों को एक
 हफ्ते के अंदर गिरफ्तार नहीं  किया गया तो अन्यथा की स्थिति में हमारे कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर चक्का जाम व ट्रेन रोको का आंदोलन करेंगे  और साथ साथ ये भी चेतावनी दी कि बहेड़ी के सभी किसान समर्थक जेल भरने पर मजबूर हो जाएंगे।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अबु आसिम आज़मी ने बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की तुलना जनरल डायर से की जिस तरह अंग्रेजों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाकर नरसंहार किया था इसी तरह से योगी सरकार किसानों की हत्या कर उनकी आवाज़ दबाने का काम कर रही है और उन्होंने कहा पिछले दस महीने से जो किसान ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर तीन काले कानूनों के विरोध में बैठे हुए हैं लेकिन केन्द्र  सरकार अपनी हटधर्मिता नही छोड़ रही है । उन्होंने कहा की केंद्र में बैठे ग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी के अपने बेटे द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मांग कर रहे किसानों पर गाड़ियां चडवा दी व कई निहत्थे किसानो को मार दिया गया तथा इस से पूर्व गृह राज्य मंत्री ने निघासन में बयान भी दिया था कि सुधर जाओ वरना सुधार देंगे। अंत मे श्री आज़मी ने कहा कि नफरत की राजनीति से उठकर 2022 में समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। इस दौरान गरीब महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की गई जो नगरपालिका के चुनाव के वक्त नसीम अहमद ने चुनाव जीतने के बाद देने का वादा किया था । सभा मे मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष फौज़ुल नसीम ,वरिष्ठ सपा नेता व सभासद ताहिर पप्पू,अरविंद सागर, मो आज़म,सभासद इकबाल इदरीसी, सभसाद,भूपेंद्र गंगवार,प्रधान इंद्रपाल सागर,प्रधान राजेन्द्र यादव,पूर्व प्रधान डी के मौर्य, नईम अहमद नेताजी,परवेस सेठ आदि लोग मौजूद रहे।अंत मे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा नेता नसीम अहमद ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ