श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली व श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय बरेली के दिशा निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर महोदय तथा थाना अध्यक्ष भुता के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को थाना भुता पुलिस द्वारा थाना भुता पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 309/21 धारा 363, 323 भा द वि में वांछित अभियुक्त ओमपाल पुत्र गजराज निवासी ग्राम रावल कला थाना भुता जनपद बरेली को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया । जिसने दिनांक 23.9.2021 को वादी मुकदमा के 3 साल के बेटे को बहला-फुसलाकर ले गया था जिसको कुछ देर बाद ही भूता पुलिस द्वारा बेटे को बरामद कर लिया गया था। अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना भुता जनपद बरेली
0 टिप्पणियाँ