यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

भुता पुलिस ने 3 साल से फरार 25000 हजार का इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार ।

 थाना भुता पुलिस द्वारा तीन साल से फरार 25000 / - का ईनामी अपराधी गिरफ्तार प्रकरण ... श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के पर्यवेक्षण में , दिनांक 04.10.2021 की रात्रि गस्त के दौरान ग्राम फैजनगर पुल ईदगाह के पास 25000 रूपये के पुरस्कार घोषित फरार अपराधी के साथ थाना भुता पुलिस टीम की मुठभेड़ हुयी , जिसके दौरान फरार अपराधी द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु 0 अ 0 सं 0 312/2021 धारा 307 भादवि व मु 0 अ 0 सं 0 313/2021 धारा 3/25 A. Act . बनाम अभि 0 बब्लू पुत्र राधेश्याम कश्यप नि 0 ग्रा 0 फैजनगर थाना भुता जिला बरेली उम्र करीब 29 वर्ष पंजीकृत किया गया । अभियुक्त बब्लू उपरोक्त थाना भुता के मु 0 अ 0 सं 0 245/2021 धारा 379 भादवि में भी सम्मिलित है जिसमें उसके कब्जे से 3100 रूपये नकद बरामद हुए तथा उसके पास से एक 315 बोर का एक अदद तमंचा मय खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । तथा दिनांक 26.08.2021 को ग्राम पऊनगला में 08 दुकानों में हुई चोरी में चोरी गये दो अदद एन्ड्रोयड मोबाइल बरामद हुए । अभियुक्त थाना हाजा के मु 0 अ 0 सं 0 224/2017 धारा 394 भादवि व मु ० अ ० सं ० 105/2018 धारा 174A भादवि में तीन साल से फरार अपराधी है , जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गिरफ्तारी हेतु 25000 रूपये का ईनाम पूर्व से घोषित किया था , जो एक शातिर किस्म का चोर / लुटेरा है , जिसके खिलाफ थाना हाजा पर लगभग एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत है । पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र की आम जनता द्वारा तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा भूरि - भूरि प्रसंशा की गयी । गिरफ्तारी करने वाली टीम 1. थानाध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार 2. उ 0 नि 0 श्री संदीप कुमार शर्मा 3. उ 0 नि 0 श्री सतेन्द्र कुमार 4. हे 0 का 0 585 संजय कुमार 5. का 0 199 उमेन्द्र सिंह बरामदगी का विवरण 1. एक अदद तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 2. 3100 रूपये नकद 3. दो एन्ड्रोयड मोबाइल जिसमें एक टेक्नो स्पार्क व दूसरा टेक्नोपोआ कम्पनी का है । फरार अपराधी सुखदेव पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम खनपुरा थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली आपराधिक इतिहास अभियुक्त उपरोक्त 01. मु ० अ ० स ० 401/2015 धारा 380/411 भादवि थाना भुता बरेली 02. मु 0 अ 0 सं 0 403/2015 धारा 380 /41 भादवि थाना भुता बरेली 03 मु ० अ ० सं ० 404/2015 धारा 380/411 भादवि थाना भुता बरेली 04.मु 0 अ 0 सं 0 418/2015 धारा 41/102/411/413 भादवि थाना भुता बरेली 05 मु 0 अ 0 सं 0 90/2019 धारा 110 जी थाना भुता बरेली 06. मु ० अ ० सं ० 224/2017 धारा 394 भादवि थाना भुता बरेली 07 मु 0 अ 0 सं 0 105/2018 धारा 174A भादवि थाना भुता बरेली 08.मु 0 अ 0 सं 0 260/2021 धारा 457/380/411 भादवि थाना भुता बरेली 09. मु 0 अ 0 सं 0 245/2021 धारा 379 भादवि थाना भुत्ता बरेली 10. मु ० अ ० सं ० ] 312/2021 धारा 307 भादवि थाना भुता बरेली 11. मु ० अ ० स ० 313/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भुता बरेली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ